विजन
समाज के सामाजिक आर्थिक लाभ की दिशा में पृथ्वी प्रणाली विज्ञान परिमंडल के लिए जानकारी और प्रौद्योगिकी में आगे निकलना है।
मिशन
मौसम, मानसून, जलवायु तथा जोखिम, ध्रुवीय क्षेत्रों का अन्वेषण, भारत के आस पास समुद्र के पूर्वानुमान में सुधार लाने के लिए पृथ्वी प्रणाली विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक तथा तकनीकी गतिविधियां आयोजित करना। और महासागर संसाधनों (सजीव एवं र्निजीव) के अन्वेषण और स्थायी उपयोगिता के लिए प्रौद्योगिकी का विकास करना।
कार्य
- पृथ्वी प्रणाली और परिवर्तनों के महत्वपूर्ण लक्षणों को रिकॉर्ड करने के लिए वायुमंडल, समुद्र, हिमांकमंडल और ठोस पृथ्वी के दीर्घ अवधि प्रेक्षणों में वृद्धि और उन्हें जारी रखना ।
- मौसम जलवायु और आपदाओं के लिए पूर्वानुमान प्रणाली निर्मित करने और गतिशील मॉडलों और सम्मिश्रण तकनीकों के माध्यम से वायुमंडल और समुद्रीय परिघटनाओं की पूर्वानुमान क्षमता को विकसित करना ।
- विभिन्न स्थानिक और कालिक पैमानों पर पृथ्वी प्रणालियों और मानव प्रणालियों के घटकों के बीच होने वाली परस्परक्रिया को समझना ।
- नए तथ्यों और संसाधनों की खोज के लिए ध्रुवीय और उच्च समुद्री क्षेत्रों का अन्वेषण ।
- सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ के लिए जानकारी और पूर्ण ज्ञान वाले विषयों का सेवाओं में अंतरण करना ।