Megamenu

अधिक

Body

वर्ष 2030 हेतु संकल्पना

विजन

समाज के सामाजिक आर्थिक लाभ के लिए पृ‍थ्‍वी प्रणाली विज्ञान के क्षेत्र में एक ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यम के रूप में उत्‍कृष्‍ट बनना।

मिशन

मौसम, जलवायु, समुद्र और तटीय दशा, जल विज्ञान, भूकंप विज्ञान और प्राकृतिक संकटों के लिए सेवाएं प्रदान करना; धारणीय तरीके से समुद्री सजीव और निर्जीव संसाधनों की खोज एवं दोहन करनातथा पृथ्वी के तीनों ध्रुवों (आर्कटिक, अंटार्कटिक और हिमालय) का अन्‍वेषण करना।

कार्य

  1. पृथ्वी प्रणाली और परिवर्तनों के महत्वपूर्ण संकेतों को दर्ज करने के लिए वायुमंडल,समुद्र, हिमांकमंडल और ठोस पृथ्वी के दीर्घकालिक प्रेक्षणों को बढ़ाना और बनाए रखना।
  2. गतिशील मॉडलों और समावेशन तकनीकों के माध्यम से वायुमंडल और समुद्री घटनाओं की पूर्वानुमान क्षमता विकसित करना और मौसम, जलवायु और संकटों के लिए पूर्वानुमान प्रणालियों का निर्माण करना।
  3. विभिन्न स्थानिक और कालिक पैमानों पर पृथ्वी प्रणालियों और मानव प्रणालियों के संघटकों के बीच परस्‍पर क्रिया को समझना।
  4. नई परिघटनाओं और संसाधनों की खोज के लिए पृथ्वी के ध्रुवीय और खुले समुद्र क्षेत्रों की खोज करना।
  5. सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ के लिए पृथ्‍वी प्रणाली विज्ञान के ज्ञान और पूरी जानकारियों को सेवाओं में बदलना।
  6. समुद्री संसाधनों और सामाजिक अनुप्रयोगों की खोज के लिए समुद्र प्रौद्योगिकी का विकास करना।